फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध मे मुस्लिम संगठनों का आज राजोरी बंद का ऐह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में राजोरी में मुस्लिम संगठनों ने शनिवार को राजोरी बंद का आह्वान किया है। इस्लामिक वेलफेयर संगठन और उलेमा संगठन ने कहा कि शनिवार को बंद शांतिपूर्ण होगा। सभी लोग घरों पर रहकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

वहीं अंजुमन-ए-तजरां ने इसका समर्थन किया है। संगठन के सदस्यों ने नूपुर शर्मा के बयान की निंदा करते हुए तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। संगठनों के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। उसमें सभी धर्म और जाति के लोग हैं, उनके प्रधानमंत्री है, इसलिए उनको ऐसा कोई व्यक्ति जो किसी एक धर्म को ठेस पहुंचाता है, उसे तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए, ताकि देश का माहौल और भाईचारा खराब न हो।
उन्होंने लोगों से अपील की किशनिवार को बंद के दौरान जलसा जुलूस, प्रदर्शन और बयानबाजी नहीं होगी। सभी लोग घरों में रहकर शांतिपूर्वक विरोध प्रकट करेंगे। शहर के लोग गांव में नहीं जाएंगे, गांव के लोग घरोें से न निकलें, घर के अंदर रहकर पुर अमन तरीके से रोष व्यक्त करें। सरकार उन लोगों को गिरफ्तार करे, जिन्होंने पैगंबर के खिलाफ गलत शब्दोें का प्रयोग किया और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें