सुंदरबनी। भाजपा की ओर से संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसमें नौशेरा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन मंत्री अशोक कौल उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव में जन संर्पक अभियान चलाएं। केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में लोगों में जागरूकता लाने के लिए हर गांव में कार्यक्रमों का आयोजन करें, जिसमें कोरोना टीकाकरण, गोल्डन कार्ड बनाने तथा अन्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जन संर्पक अभियान से ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है। इसमें पार्टी के मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है। इसलिए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस मौके पर जिला प्रधान कैप्टन बालकृष्ण शर्मा, पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता, पूर्व जिला प्रधान कैप्टन सोमदत शर्मा, नौशेरा जिला चुनाव प्रचार प्रभारी प्रीतम शर्मा सहित नौशेरा जिला कार्यकारिणी तथा सभी मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।