फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने दूर-दराज के बुद्धल का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने शनिवार को बुद्धल क्षेत्र का दौरा किया। उनका बाइक और कार रैली के साथ युवा प्रवक्ता मंजूर नाइक ने स्वागत किया। दौरे का उद्देश्य युवाओं के सामाजिक आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने वाले क्षेत्र के लिए भाजपा के दृष्टिकोण से अवगत कराना था। मंजूर नाइक ने अध्यक्ष के साथ पहाड़ी समुदाय के लिए एसटी दर्जे का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

अरुण प्रभात ने बुद्धल को तहसील का दर्जा, एकीकृत बुद्धल, पहाड़ी आरक्षण सहित कई अन्य मुद्दों पर लोगों की मांगों को सुना और लोगों को इन मांगों को पूरा करने और पार्टी की पूरी भावना से इसके लिए प्रतिबद्ध होने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा नेता देवराज शर्मा, कुंदन शर्मा, पंकज शर्मा, रंजीत सिंह, अमित शर्मा, पंडित तिलक राज, नजीर ठक्कर, शब्बीर अफलातून, अल्ताफ राजा, सुरेश कुमार, शाहबाज खान, मंजूर मलिक और अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें