फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई कर्मियों ने समस्याओं पर किया विचार-विमर्श

Sun, 11 Jan 2015 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी में पीएचई विभाग के सब-डिवीजन कार्यालय में बैठक का आयोजन करके कर्मचारियों को पेश समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पीएचई कर्मचारी संघ सुंदरबनी के प्रधान प्रेम कुमार ने कहा कि जलापूर्ति विभाग में कार्यरत सीपी कर्मचारियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीपी कर्मियों को एक तो वेतन बहुत कम मिलता है और वह भी समय पर नहीं मिल रहा है, जिस कारण उन्हें रोजी-रोटी चलाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वह लोग पिछले 15 से 20 वर्षों से विभाग में काम कर रहे है, लेकिन सरकार की तरफ  से उन्हें स्थायी नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि जो वेतन उन्हें अस्थायी तौर पर मिलता है वह भी पिछले 22 माह का बकाया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें 22 माह का बकाया वेतन देकर जल्द से जल्द पक्का करके परेशानियों को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें