मंडी तहसील मुख्यालय में क्षेत्र के विकलांगों ने शनिवार को सरकारी सहायता दिए जाने और अपंगता के कारण हर दिन पेश आ रही परेशानियों को लेकर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह जिला स्तर पर एक बड़ा प्रदर्शन एवं आंदोलन करेंगे।
मंडी कसबे में बड़ी संख्या में क्षेत्र के विकलांग एकत्र हुए, जहां उन्होंने जिला विकलांग एसोसिएशन के संस्थापक मौलाना मोहम्मद फरीद की अगुवाई में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के हक में नारेबाजी कर रहे थे।
इस अवसर पर मौलाना फरीद ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा विकलांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
हम लोग काफी समय से विकलांगों को दी जाने वाली पेंशन बढ़ाने, स्वरोजगार प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के साथ ही वाहनों सीटें आरक्षित रखने और किराए में छूट की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर बशीर अहमद, साबर हुसैन, अमजद और रफीक आदि थे।