फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर प्रदर्शन

Sun, 25 Jan 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दस्सल क्षेत्र में करीब तीन हफ्तों से पेयजल सप्लाई ठप होने से गुस्साए लोगों ने शनिवार को पुल जाम कर पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा के मंडल प्रधान कपिल सराल ने पीएचई विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लापरवाही के चलते आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि तीन हफ्तों से घरों में पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आने से लोगों की दिक्कतें बहुत बढ़ गई हैं। घरों में शौचालय तक जाने के लिए पानी नहीं है।
विज्ञापन


इससे विशेष कर महिलाओं और स्कूल कालेज जाने वाली छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक हैंडपंप था, वह भी काफी समय से खराब पड़ा है।
विज्ञापन


इससे पेयजल के लिए हर रोज लोगों को अपने घरों से बहुत दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर जाना पड़ता है। क्षेत्र के सरपंच ने बताया कि कई बार पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय जा कर गुहार भी लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिलाया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सोमवार तक सप्लाई को सुचारु नहीं बनाया गया तो लोग पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय का घेराव करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें