मंडी तहसील मुख्यालय में मंगलवार को 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने सरकार के आदेश की अनदेखी करते हुए उन सबको परीक्षा में फेल कर दिया है।
जबकि सरकार ने गत वर्ष आई बाढ़ के कारण विंटर जोन के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से 9वीं और 11वीं के सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के बिना पास करने के आदेश जारी किए थे।
इस अवसर पर प्रदर्शनकारी अभिभावकों ने धमकी दी कि अगर उनके बच्चों को पास घोषित नहीं किया गया तो वह शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन को अदालत में घसीटेंगे।
मंडी कसबे में बड़ी संख्या में 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मौलवी मोहम्मद फरीद की अगुवाई में एकत्र हुए, जहां उन्हाेंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।