नोटबंदी के बाद मचे हाहाकार से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बैंकों के बाहर अपने नंबर का इंतजार कर रहे लोगों की मदद करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी विबोध गुप्ता सामने आए।
भाजपा के मंडल प्रधान और जिला सचिव के साथ मिल कर एमएलसी ने बैंकों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े लोगों को चाय और पेयजल भेंट किया। एमएलसी ने कहा कि जिनका कारोबार सही है उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।
नोटबंदी की सर्जिकल स्ट्राइक केवल कालाधन वालों के लिए है। वह लोग जिन्होंने करोड़ों रुपये ब्लैक मनी के रूप में घरों में छिपा कर रखे हैं उन लोगों के रुपये अब बैंकों में जमा हो रहे हैं। बैंकों में जमा हो रहा रुपया अब देश के विकास कामों में लाया जा सकेगा।
वहीं इस अवसर पर एमएलसी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेता जिन्होंने करोड़ों रुपये ब्लैक मनी के रूप जमा कर रखे हैं, वह मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक से बौखला गए हैं।
उन्हें डर है कि उनकी गलत कमाई के पैसे कहां रखेंगे। एमएलसी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीब और मेहनती लोगों की कमाई के रक्षक हैं, हर हाल में उनकी कमाई की रक्षा होगी।