फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से पहले हो सकती है घुसपैठ

Wed, 16 Nov 2016 08:01 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
BSF जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राजोरी-पुंछ सीमावर्ती जिलों में सर्दी का मौसम शुरू होते ही एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास तेज होने लगे हैं। दिसंबर के महीने में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाता है और उससे पहले एलओसी से पाक प्रशिक्षित आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयास तेज होंगे। इस बात खुलासा बीएसएफ के डीआईजी ने किया।
विज्ञापन

बीएसएफ के सेक्टर हेडक्वार्टर के डीआईजी डीएस मान बुधवार को पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। डीआईजी ने बताया कि हर वर्ष राजोरी-पुंछ सीमावर्ती जिलों में बर्फबारी होने से पहले आतंकवादी घुसपैठ के प्रयास करते हैं। इस वर्ष भी वह घुसपैठ के प्रयास करेंगे।
बर्फ गिरने के बाद एलओसी के अधिक क्षेत्रों में रास्ते बंद हो जाते हैं और उससे पहले ही आतंकवादी एलओसी के इस पार घुसने के पूरे प्रयास करेंगे। डीआईजी ने भरोसा जताते हुए कहा कि बीएसएफ पहले से ही काफी सतर्क है और पाक की हर गोलाबारी का मुंह तोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ के सतर्क जवान पाक आतंकवादियों के घुसपैठ के किसी भी मंसूबे को पूरा नहीं होने देंगे और उन्हें एलओसी पर ही ढेर कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें