फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजग्राई मार्ग फिर बंद, भारी पस्सियां गिरीं

Mon, 13 Apr 2015 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंजाकोट तहसील के गंभीर मुगलां और पंजग्राई क्षेत्र को राजोरी से जोड़ने वाली सड़क और पुल पिछले साल सितंबर में आई बाढ़ की भेंट चढ़ गए थे। इस साल अप्रैल में हुई मूसलाधार बारिश के चलते सड़क का कुछ और हिस्सा कट गया।
विज्ञापन


इसके बाद इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया था। लोगों की सुविधा के लिए सेना ने अस्थायी मार्ग बनाया था, लेकिन रविवार को इस मार्ग पर भारी पस्सियां गिर आईं। इसके चलते एक बार फिर यातायात ठप हो गया।

सड़क बंद होने के चलते दोनों तरफ बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन फंस गए। कई घंटे वाहन इस मार्ग पर फंसे रहे। देर शाम तक सड़क को साफ नहीं किया जा सका था। इस अवसर पर लोगों ने जिला प्रशासन और ग्रेफ के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क और पुल का पुनर्निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी इकबाल मोहम्मद, हाजी गुलजार हुसेन, नजीर मीर, बशीर अहमद ने बताया कि यह पुल और सड़क दोनों क्षेत्रों को शहर व अन्य भागों से जोड़ती है। दोनों क्षेत्र एलओसी के पास हैं। यहां अक्सर लोगों को पाकिस्तान द्वारा किए जाने वाले संघर्ष विराम के उल्लंघन की मार झेलनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में खस्ताहाल सड़क और परेशानियां बढ़ा सकती है।

उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पुल और सड़क का निर्माण कार्य ग्रेफ द्वारा किया जाना है, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें