पिछले दो दिनों से पाक सेना द्वारा बार-बार संघर्ष विराम के उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ के प्रयास के साथ-साथ भारतीय सेना का ध्यान भटकाना भी माना जा रहा है।
खुफिया एजेंसियों के अनुसार पाकिस्तानी सेना व पाक की बार्डर एक्शन टीम (बैट) हमले की योजना बना रही है। खूफिया ऐजेसियों के पास इस बात के पुख्ता इनपुट भी हैं कि पिछले काफी समय से एलओसी के उस पार बैट हमले की योजना बनाई जा रही है।
बार-बार संघर्ष विराम क ा उल्लंघन कर भारतीय सेना का ध्यान भटकाना और उसका लाभ उठा बैट हमला करने की रणनीति पर एलओसी के उस पार योजना बनाई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार पुंछ जिले के चक्कां दा बाग, साब्जियां, मेंढर के बालाक ोट, मनकोट, राजोरी के नौशेरा स्थित झांगड़ , चिट्टी बकरी व नक्का पंजग्राई और गंभीर मुगलां क्षेत्रों में बैट हमले की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार पिछले काफी दिनों से एलओसी के उस पार आतंकवादियों की बढ़ी गतिविधियां भी इस बात की ओर इशारा कर रही हैं।
बार-बार घुसपैठ के प्रयासों में विफल होने के बाद अब पाक आतंकवादी, पाक सेना और बार्डर एक्शन टीम पूरी तरह से बौखला गए हैं। किसी भी तरह अब वह संयुक्त रूप से भारतीय सेना को नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं।
आने वाले दिनों में संघर्ष विराम के उल्लंघन में तेजी के साथ पाक सेना आतंकवादियों को घुसपैठ के प्रयास करेगी और मौका मिलते ही बैट हमले को अंजाम देने की हर संभव कोशिश करेगी।
घुसपैठ में विफल होने और भारतीय सेना द्वारा संघर्ष विराम और घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब देने से बौखलाए आतंकवादी संगठनों के आका और आईएसआई अब बैट हमले कर बदला लेने की सोच रहे हैं।