फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

Thu, 10 Dec 2015 01:38 AM IST
सुंदरबनी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी से पांच किलोमीटर दूर जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर गांव रायसिल्योट में मंगलवार देर रात सूमो तथा मारुती कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में मारुती कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरबनी के ठंडापानी गांव में रहने वाले तीन लोग संसार सिंह पुत्र नत्था सिंह, फतेह सिंह पुत्र कृृपा सिंह, सुरजीत पुत्र शेर सिंह अपनी कार जेके 02 एएन 2634 से जम्मू से ठंडापानी आ रहे थे।

गांव रायसिल्योट के पास पहुंचने पर जम्मू की ओर जा रही एक टाटा सूमो के साथ जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों घायलों को वहां से उपजिला अस्पताल सुंदरबनी लाया गया, यहां पर डाक्टरों ने संसार सिंह पुत्र नत्था सिंह को मृृत लाया घोषित कर दिया। फतेह सिंह तथा सुरजीत सिंह को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज जम्मू कर दिया। चौकीचोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें