फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोबल इंसान की सबसे बड़ी ताकत : स्वामी विज्ञानानंद

Wed, 26 Nov 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
श्रोत संवाद फोटो :- दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सोलकी मे मन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नौशेरा। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सोलकी में विद्यार्थियों के चारित्रिक और आत्मिक विकास के लिए संस्थान के आरोग्य प्रकल्प के तहत मनोबल विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। स्वामी विज्ञानानंद जी ने कहा कि मनोबल इंसान की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनोबल एक ऐसा गुण है जो हमें चुनौतियों से लड़ने के लिए प्रेरित करता है। मनोबल बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच, आत्म विश्वास से हम जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के अनुसार मनोबल ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। मनोबल और आत्मविश्वास से ही हम अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। नेल्सन मंडेला के अनुसार मनोबल और साहस से ही हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। स्वामी रामतीर्थ कहते थे मनोबल ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है। स्कूल प्रधानाचार्य महिंदर ने स्कूल स्टाफ के साथ वर्कशॉप के लिए संस्थान का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें