नौशेरा में एक-दिवसीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन
नौशेरा। जम्मू कश्मीर टीचर ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद हाफीज रहे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) की प्रमुख विशेषताएं और उसको जमीनी स्तर पर लागू करने का महत्व बताया। सम्मेलन में यूटी प्रधान (जेकेटीजेएसी) विनोद शर्मा ने छात्रों और शिक्षकों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। नजम जाफरी जी (युटी महासचिव) ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया और शिक्षकों की एकता को समय की आवश्यकता बताया। प्रांतीय अध्यक्ष राजेश जम्वाल ने क्षेत्रीय स्तर पर शिक्षा की स्थिति, आवश्यक सुधारों और शिक्षकों के हितों की रक्षा पर विचार रखे। मंगत चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और शिक्षकों का हार्दिक आभार जताया। संवाद