फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों पर व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। तिथवाल ब्रिगेड के तत्वावधान में भारतीय सेना ने आपरेशन सद्भावना के तहत युवा पीढ़ी की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाने के लिए कई पहल की गई। इन प्रयासों को जारी रखते हुए जिले की झड़ा वाली गली स्थित गांव तन्वी में सेना ने नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों पर एक व्याख्यान का आयोजन किया।
विज्ञापन

व्याख्यान के दौरान युवाओं को नशीली दवाओं के बारे में जागरूक किया गया। जिसमें व्यक्तिगत स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव शामिल थे। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के कारणों पर भी जोर दिया गया। नशीली दवाओं के खतरे को दूर करने के लिए जोर दिया गया। व्याख्यान में युवाओं के साथ बुजुर्ग भी शामिल हुए। व्याख्यान एक प्रश्न और उत्तर सत्र के साथ संपन्न हुआ। सेना की ओर से आयोजित व्याख्यान की सरपंच, नंबरदार, प्रमुख हस्तियों ने सराहना की। कहा कि प्रभावी राष्ट्र निर्माण की दिशा में युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए सेना की ये पहल वी केयर वी कैन नेक मकसद दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें