फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी राजोरी ने खवास, कोटरंका ब्लॉकों के लिए एबीडीपी योजना को अंतिम रूप दिया

विज्ञापन
डीडीसी राजोरी ने खवास, कोटरंका ब्लॉकों के लिए एबीडीपी योजना को अंतिम रूप दिया - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने खवास और कोटरंका ब्लॉकों के लिए एस्पिरेशनल ब्लॉक डेवलपमेंट प्रोग्राम यानी आकांक्षात्मक खंड विकास कार्यक्रम योजना पर चर्चा और अंतिम रूप देने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

दोनों ब्लॉकों के लिए तैयार की गई योजना में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का विस्तार, लड़कियों के लिए अलग शौचालय ब्लॉक, आधुनिक पटवार खाना, स्कूलों में वेंडिंग मशीन, स्मार्ट क्लास रूम, सड़क संपर्क और कई अन्य सुविधाओं के निर्माण को शामिल किया गया है। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि एस्पिरेशनल ब्लॉक डेवलपमेंट प्रोग्राम (एबीडीपी) का उद्देश्य यूटी के 44 सबसे पिछड़े ब्लॉकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि एबीडीपी के तहत पहचाने गए ब्लॉक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सबसे पिछड़े ब्लॉक हैं, जिन्हें अन्य ब्लॉकों के बराबर लाने के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से इन प्रखंडों में विकास के एक नए युग की शुरुआत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को चिह्नित ब्लॉकों में विभिन्न विभागों की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के दायरे को कवर करने के अलावा व्यक्तिगत लाभार्थी योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने पर गौर करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें