फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौण खनिजों के दर निर्धारण पर गहन चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में गौण खनिजों की दर निर्धारण व अवैध खनन रोकने के उपायों और खनन विभाग के कामकाज से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए रविवार को बहु विभागीय जिला स्तरीय कार्यबल समिति की बैठक हुई। उपायुक्त राजोेरी विकास कुंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान बजरी रेट निर्धारण, नाला बजरी, नाला पथर आदि के संबंध में और अवैध खनन व खनन विभाग से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद दरें तय की गईं और डीसी ने संबंधित अधिकारियों को स्रोत स्तर पर लघु खनिजों की दरों को लागू करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित एजेंसियों को नदी तल से रेत और अन्य खनिजों के अवैध खनन की जांच के तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। डीसी ने खनन विभागों के कामकाज की भी समीक्षा की और अधिकारी से अवैध खनन की जांच के लिए अत्यधिक समर्पण के साथ काम करने और क्षेत्र का दौरा करने का आग्रह किया।
डीसी ने बहु विभागीय डीएलटीएफसी के अन्य सदस्यों को भी अवैध खनन की जांच में खनन विभाग को पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया। बैठक में एडीसी सचिन देव सिंह, एएसपी विवेक शेखर, डीएमओ मोहम्मद नसीब बजरान, जिला सामाजिक संरक्षण अधिकारी, एडी मत्स्य पालन, ईएक्सएन आईएफसी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें