कमांडिंग ऑफिसर ने जूनियर डिवीजन एनसीसी कैडेटों से भेंट
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। कमांडिंग ऑफिसर 58 बटालियन एनसीसी यूनिट पुंछ श्रीकांत राय ने मंगलवार को जिले के सीमावर्ती शिक्षा जोन डूंगी के सरकारी हाई स्कूल सावनी का दौरा किया। इस दौरान स्कूल के जूनियर डिवीजन एनसीसी का दौरा किया। उन्होंने कैडेटों के साथ बातचीत की और उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने उन्हें एनसीसी में शामिल होकर काम करने के लाभ बताए और उन्हें प्रेरित किया कि वो एनसीसी में शामिल होकर भविष्य संवारे, क्योंकि वो ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कैडेटों को सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी साहिल रैना की भूमिका की सराहना की।
अंत में संस्था की प्रमुख कमलेश कुमारी ने कमांडिंग ऑफिसर को संस्था के एनसीसी विंग में उनके महत्वपूर्ण दौरे के लिए धन्यवाद दिया। संवाद