फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजाकोट बाल आश्रम के बच्चों ने उपायुक्त से बातचीत की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। बाल आश्रम मंजाकोट के बच्चे शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां वे उपायुक्त विकास कुंडल से रूबरू हुए। उपायुक्त ने उनका हालचाल जाना और उनसे बाल आश्रम में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी वकील अहमद भट्ट ने उपायुक्त को बाल आश्रम के कामकाज और वहां के निवासियों को दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। उपायुक्त ने छात्रों से शिक्षा को प्राथमिकता देने, बड़े सपने देखने और अपने जीवन के वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया। बाद में उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का भी दौरा किया और उन्हें प्रशासन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें