नौशेरा। डाक बंगला में बुधवार को गणतंत्र दिवस को लेकर एडीसी सुखदेव सिंह समयाल की देखरेख में बैठक हुई। इसमें प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। एडीसी ने विभागीय कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। विशेषतौर पर एडीसी ने बताया कि इस बार कोविड-19 को देखते हुए 15 वर्ष की आयु से नीचे के बच्चों को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में नहीं रखा जाएगा।
15 वर्ष से ऊपर आयु के बच्चों की जांच के साथ-साथ उनकी टीकाकरण की रिपोर्ट को भी चेक किया जाएगा। गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसमें कोई कमी नहीं रखी जाएगी। बैठक में तहसीलदार इस मौके पर राजू सम्याल, विजय शर्मा, डिप्टी सीईओ जेपी सिंह, सुरजीत कुमार, अनिल गुजराल, अशोक शर्मा एईई, सुदेश शर्मा, इंस्पेक्टर राजेश जसरोटिया, अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही।