उपायुक्त विकास कुंडल समीक्षा बैठक करते हुए।
- फोटो : RAJOURI
राजोेरी। खराब मौसम को देखते हुए उपायुक्त विकास कुंडल ने रविव़ार को खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिले में राशन और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की समीक्षा की। बैठक में स्टॉक, आपूर्ति की स्थिति, वितरण प्रणाली, शिकायत निवारण प्रणाली और अन्य संबंधित मामलों सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
सहायक निदेशक एरीफ लोन ने बताया कि जिले में गेहूं, चावल, एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक है। इस संबंध में जनता से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। बैठक में बताया गया कि जिले के सभी एनएफएसए और गैर-एनएफएसए लाभार्थियों के राशन कार्डों को आधार से जोड़ दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले में 90 प्रतिशत राशन लाभार्थियों के बीच इलेक्ट्रॉनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से वितरित किया जा रहा है, कुछ दूर-दराज के क्षेत्रों को छोड़कर जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी खराब है। बैठक में सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, टीएसओ अशोक कुमार और अन्य मौजूद रहे।