फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत परिजनों ने सड़क में शव रखकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। नौशेरा तहसील के चटयार इलाके में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत होने से परिवार वालों ने हंगामा किया। शव को सड़क पर रखकर घंटों प्रदर्शन करके न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने युवक की संदिग्ध मौत को हत्या का मामला करार देते हुए गुहार लगाई कि पुलिस मामले की गहन जांच करे। उनके बेटे की मौत के पीछे शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार करे। मृतक युवक शालू शर्मा के परिजनों ने बताया कि शालू काफी समय से सुंदरबनी स्थित एक केमिस्ट की शॉप पर काम करता था। कुछ वर्ष पहले केमिस्ट शॉप के मालिक की मृत्यु होने के बाद उसकी पुत्री ने शालू शर्मा को अपनी ही दुकान पर रख कर उससे यह आश्वासन दिया, कि वह थोड़े समय बाद अपनी बेटी से उसका विवाह करेगी। सारी जायदाद दुकान उसके हवाले कर देगी। करीब 5 साल तक वो उसे आश्वासन देते रहे और अब जब बेटी के विवाह का समय आया तो शालू से उसका विवाह करने से इनकार कर दिया।
परिजनों ने बताया कि पिछले हफ्ते भी शालू ने अपना गला काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन उसके उपचार से उसकी जान बच गई। उसके बाद वो नौशेरा स्थित अपने भाई के पास रहने लगा। परिजनों ने बताया कि वीरवार को वह एक बार फिर सुंदरबनी गया था, लेकिन उसका वहां से शव घर पर आया। परिजनों ने कहा कि पुलिस शालू की मौत को आत्महत्या बता रही है, लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच करे और लोगों को गिरफ्तार करके उनसे कड़ी पूछताछ करे तो सच सामने आ जाएगा। उधर पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने वाले और अन्य औपचारिकतायें पूरी करने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें