फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बिमारी लगने से गरीब किसान की नौ बकरियां मरी डाक्टरों की टींम ने किया गांव बाखर का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। गांव बाखर में एक किसान की अज्ञात बीमारी से नौ बकरियाें की मौत हो गई। किसान को इससे काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। उधर बकरियों की मौत पर डॉक्टरों की टीम ने गांव का दौरा किया है। वे पशुओं की फैली बीमारी जानने और उसके समाधान में लगे हैं।
विज्ञापन

सुंदरबनी के गांव बाखर निवासी बैली राम पुत्र सांई दास मवेशियों को रखकर अपना गुजारा चलाता है। तीन दिन के अंदर अज्ञात बीमारी से एक-एक करके उसकी नौ बकरियाें की मौत हो गई। उसे बीमारी का कोई पता नहीं चल पाया। बकरियों के मरने की जानकारी जब अन्य ग्रामीणों को लगी तो इसकी सूचना तहसीलदार स्योट तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद इस घटना की जानकारी उपायुक्त तक पहुंचने के बाद पशुपालन तथा भेड़पालन विभाग के डॉक्टरों की एक टीम को मौके पर पहुंचकर बकरियों का पोस्टमार्टम करा कर बीमारी लगने की जांच कराई और बाकी बकरियों को वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए।
जांच के दौरान डॉक्टरों को अभी तक बीमारी की जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि काफी समय से बैली राम ने बकरियों को लगने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन नहीं कराया है, जिस कारण बकरियों की मौत हो गई है। जो बकरियां बची हैं, उन्हें वैक्सीनेशन कर दिया गया है। अब और नुकसान होने से बचाव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें