राजोेरी। आयुक्त सचिव वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संजीव वर्मा ने गुरुवार को राजोेरी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का एक दौरा किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
उपायुक्त राजोेरी विकास कुंडल, क्षेत्रीय निदेशक सामाजिक वानिकी मोहिंदर कुमार, क्षेत्रीय निदेशक मृदा संरक्षक अभिजीत जोशी, संरक्षक विवेक वर्मा आदि उनके साथ रहे। आयुक्त सचिव ने चार किसी कंपला से पुखरनी रोड, हाजी शब्बीर मोहल्ला लारोका में 10 मीटर स्पैन वाली पुलिया, लरोका में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्टाफ क्वार्टर और राजपुर कामिला में वन नर्सरी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
आयुक्त सचिव ने विकास परियोजनाओं को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण तरह से पूरी करने को कहा। आयुक्त सचिव ने पीर वदेश्वर के श्रद्धेय तीर्थ का भी दौरा किया, जहां उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने हर गांव हरियाली के तहत नीचे दरगाह पर बरगद, बेल और पीपल का पौधा लगाया।
संजीव वर्मा ने कहा कि ग्रीन ड्राइव पहल से जिले के वन क्षेत्र में वृद्धि होगी और जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों को कम करने में भी मददगार साबित होगी। वही उन्होंने लाम में पीआरआई, स्वयं सहायता समूहों और ग्राम वन समिति से बातचीत की।
पंचायती राज संस्थाओं ने क्षेत्रों के कई मुद्दों और मांगों पर प्रकाश डाला। जिसमें बेहतर सड़क संपर्क, पानी और बिजली के बुनियादी ढांचे का सुधार और शैक्षिक व स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त कर्मचारी, बीएडीपी के तहत पर्याप्त धन का आवंटन, खराब पानी के पाइप, पुराने हैंडपंप की मरम्मत, बैंक की शाखा और एटीएम की मंजूरी आदि मामले शामिल हैं। जल निकायों के संरक्षण के संबंध में आयुक्त सचिव ने कहा कि सरकार इस संबंध में सख्त प्रयास कर रही है। उन्होंने एसएचजी की भूमिका के बारे में जनता के बीच जन जागरुकता पैदा करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना के तहत अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने को कहा। बाद में आजीविका मिशन के तहत नौशेरा वन मंडल के वीएफसी के घरों में सोलर लैंप वितरित किए।