राजोरी। जिले के एक मौलवी द्वारा जुमे की नमाज के दौरान द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर की गई तकरीर का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। पुलिस के अनुसार राजोरी निवासी मौलवी फारूक अहमद के खिलाफ राजोरी थाने में मामला दर्ज किया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
ईदगाह में मौलवी फारूक की तकरीर से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में काफी रोष है। हिंदू संगठनों ने मौलवी के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। हिंदू संगठनों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा, और चेतावनी दी कि यदि तत्काल मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे प्रदर्शन करेंगे। हिंदू संगठनों ने मौलाना पर आरोप लगाते हुए बताया कि मौलवी फारूक इससे पहले भी कई बार ऐसी तकरीर कर चुके हैं, जिसके चलते कानून व्यवस्था बिगड़ने आशंका बनी है।