सेना के 3 जीओसी ने पल्लावाला और राजोेरी के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा कियाफोटो स्रोत सेना ट्वीट
राजोरी। जीओसी व्हाइट नाइट कॉर्प्स लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा, जीओसी क्रॉस स्वॉर्ड्स डिवीजन और जीओसी काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स (रोमियो) मेजर जनरल वी महादेवन ने शुक्रवार को राजोरी के सुंदरबनी और पलांवाला स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत की और उच्च मनोबल के 24 घंटे निगरानी के लिए सराहना की। उन्होंने मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें आतंकवादियों के खिलाफ चलाने वाले ऑपरेशन और घुसपैठ को रोकने के लिए बनाई गई रणनीति से भी अवगत कराया गया। उन्होंने सीमावर्ती जिला राजोरी में स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा के दौरान उन्हें नियंत्रण रेखा पर सेना के ग्रिड के साथ-साथ सेना की परिचालन तैयारी से भी अवगत कराया गया। लेफ्टिनेंट जनरल ने शरारती तत्वों द्वारा उत्पन्न की जाने वाली चुनौतियों का सामना करने के दौरान जवानों ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (एसओपी) का सही से पालन करने के लिए उनकी सरहाना की।
एलओसी सहित जिले में सभी सुरक्षाबलों के बीच उत्कृष्ट तालमेल की सराहना करते हुए अधिकारियों ने जिले के लोगों के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी रैंकों को प्रोत्साहित किया। दूसरी ओर सेना कमांडर ने वहां तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत के दौरान उच्च स्तर के मनोबल और सतर्कता के लिए उनकी सराहना की और उन्हें मौसम की चुनौतियों पर काबू पाने के लिए उत्साह और समर्पण के साथ काम करना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
सैन्य कमांडरों ने एलओसी के उस पार होने वाले हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए रखने और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सतर्कता और चौकसी बढ़ाने के लिए कहा।