पुंछ में लैंडमाइन विस्फोट में घायल किशोर को जिएमसी जम्मू किया रेफर भाजपा नेता रविन्द्र रैना जिए
राजोरी। पुंछ जिले के बट्टर नाला क्षेत्र के पास बुधवार को लैंडमाइन विस्फोट में 16 वर्षीय किशोर घायल हो गया था जिसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे जीएमसी राजोरी भेजा गया था। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है।
बता दें कि बिलाल अहमद (16) बट्टर नाला में एक ट्रैक्टर में रेत भर रहा था जब उसने गलती से एक लैंडमाइन पर कदम रखा जिससे विस्फोट हो गया। इस घटना में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे तुरंत पुंछ अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे आगे के इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया था। जीएमसी में किशोर के साथ आए उसके परिजनों ने जीएमसी में समय पर एंबुलेंस न देने कर आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया। किशोर का हाल चाल जानने जब भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र रैना रात को करीब 10 बजे जीएमसी राजोरी पहुंचे तो किशोर के परिजन ने बताया कि डॉक्टरों ने किशोर की लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू भेजा है लेकिन जीएमसी राजोरी में क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस ही उपलब्ध नहीं है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रैना ने जीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक और प्रिंसिपल से संपर्क किया और उसके बाद एंबुलेंस का बंदोबस्त कर किशोर को जीएमसी जम्मू भेजा गया।