तहसील मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में हर समय लगने वाले जाम से मंडी कस्बा निवासी बुरी तरह परेशान हैं।
मुख्य बाजार में हर समय लगने वाले जाम से परेशान क्षेत्रवासियों का कहना है कि जाम के कारण उन्हें अक्सर अपने काम धंधे पर जाने में देरी हो जाती है। मुख्य बाजार के दुकानदारों इशरत हुसैन, मोहम्मद बशीर, जहीर अब्बास, माशूक अहमद, सुरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि जाम के कारण जब लोगों का बाजार से पैदल गुजरना भी कठिन हो जाता है।
इससे दुकानों पर ग्राहक नहीं आ पाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मंडी बस अड्डे के पुल के साथ से प्रस्तावित बाईपास सड़क का जल्दी निर्माण करवाया जाए, ताकि बाजार में लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सके।