फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर मचा हाहाकार

Sun, 15 Nov 2015 01:13 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंजाकोट तहसील के ककोड़ा क्षेत्र में पेयजल संकट के चलते हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने शनिवार को पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। इस अवसर पर लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द सप्लाई को सुचारु बनाने की गुहार लगाई। लोगों ने विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले करीब दो हफ्तों से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।

स्थानीय निवासी फारूक अहमद, रमजान बट्ट, रशीद चौधरी, लाल हुसैन आदि ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग के एई कार्यालय व प्रशासनिक अधिकारियों से सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई, लेकिन हर बार महज आश्वासन देकर उनको वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर जब विभाग की नींद नहीं खुली, तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीएचई सप्लाई ठप होने के बाद उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन तक सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें