फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी राजोरी ने किया साज का दौरा; राजोरी थानामंडी रोड के संबंध में स्थानीय मुद्दों को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। राजोेरी-थन्नामंडी सड़क से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त विकास कुंडल ने सोमवार को थन्नामंडी के साज गांव का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

राजोेरी से थन्नामंडी सड़क बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की परियोजना है। जो जिले को मुगल रोड से जोड़ती है। यातायात की भीड़ को कम करने और यात्रा के समय को कम करने के लिए मौजूदा सड़क को दो लेन तक चौड़ा किया जाएगा। उपायुक्त ने बातचीत करते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का जल्द निवारण किया जाएगा। उन्होंने जनता से उन मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने की भी अपील की, जो महत्वपूर्ण परियोजना के कार्य के निष्पादन में बाधा के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर डीडीसी सदस्य साईं अब्दुल रशीद, अध्यक्ष एमसी थन्नामंडी शकील मीर, सहायक आयुक्त राजस्व इमरान राशिद कटारिया, तहसीलदार थन्नामंडी साहिल शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें