फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सेना के दो जीओसी ने एलओसी पर जांचीं परिचालन तैयारियां

Fri, 10 Jan 2025 02:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
सेना के जीओसी सैन्य जवानों और अधिका​िरयों के साथ। स्रोत: सेना - फोटो : rajori
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने जीओसी 25 इन्फैंट्री डिवीजन, मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी के साथ वीरवार को राजोेरी और नौशेरा सेक्टरों में अग्रिम स्थानों का दौरा किया।
जनरल ऑफिसर कमांडिंग का क्षेत्र का दौरा नियंत्रण रेखा (एलओसी) की सुरक्षा, राजोेरी जिले में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शांति और सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यात्रा के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने सुरक्षा स्थिति और वर्तमान तौर-तरीकों और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने सैनिकों की भावना और आतंकवाद विरोधी अभियानों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने सैनिकों के साथ बातचीत की और उनके अटूट समर्पण और व्यावसायिकता की सराहना की। सेना ने बताया कि याव्हाइट नाइट कोर के जीओसी ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के साथ जीओसी ने राजोेरी-नौशेरा सेक्टरों के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की तथा उन्हें मौजूदा तौर-तरीकों और परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। कोर कमांडर ने गठन की सराहना की और सभी रैंकों को भविष्य की चुनौतियों के लिए उच्च मनोबल और व्यावसायिकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से व्हाइट नाइट कोर के जीओसी जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) पिछले कुछ महीनों से सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अपने कमांड के तहत अग्रिम और आंतरिक स्थानों का दौरा कर रहे हैं। ऐसे ही एक दौरे के दौरान व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने जीओसी ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी के साथ 3 जनवरी को सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राजोेरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ अग्रिम चौकियों का दौरा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें