राजोरी। जिले के सेवा जागीर गांव में मूसलाधार बारिश के चलते दो मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि, तीन अन्य मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा दो पशुशालाओं के ढह जाने से दो पशु की मौत हुई है, और आठ पशु घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार कई दिनों से कभी रुक-रुक कर तो कभी तेज बारिश होने से कच्चे मकानोें को नुकसान पहुंच रहा था। मंगलवार की सुबह तड़के करीब दो घंटे हुई तेज बारिश के बाद स्थानीय निवासी हरबंस लाल और राज कुमार के मकान पूरी तरह से ढह गए, जबकि तीन मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इनमें से दो मकान संजय कुमार के हैं, और एक मकान विजय कुमार का है।
पीड़ित लोगों ने बताया कि जो मकान ढहे हैं, उनके अंदर रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया है। इसके अलावा जो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनमें भी कुछ सामान बर्बाद हुआ है। वहीं, संजय कुमार और राज कुमार की पशु शाला ढह जाने से दो पशुओं की मौत हुई है और आठ पशु घायल भी हुए हैं। जिला प्रशासन के आदेश के बाद संबंधित पटवारी ने घटनास्थल का दौरा किया और नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट लाने का कार्य शुरू कर दिया है।
House collapsed
House collapsed