फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों को दी गई ट्रेनिंग

Tue, 10 Mar 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं और प्रसव के बाद नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए आशा वर्करों को ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन


नवजात की देखभाल कार्यक्रम के तहत जवाहर नगर स्थित सीएमओ कार्यालय में राजोरी-पुंछ जिलों की आशा वर्करों को दो दिवसीय ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम में आशा वर्करों को नवजात की देखभाल करने व उसे कई रोगों से बचाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


जिला मास मीडिया अधिकारी सादिक खान और  डाक्टरों ने आशा वर्करों को गर्भवती मां व नवजात की देखभाल करने और उन्हें समय पर टीकाकरण करने के लिए कई जानकारियां दी। इस अवसर पर सीएमओ डा. राजीव शर्मा ने कहा कि आशा वर्करों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करनी है।
विज्ञापन


किसी भी क्षेत्र में किसी भी गर्भवती या नवजात को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए वर्करों को प्रशिक्षण दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें