फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संकट से खफा थन्नामंडी क्षेत्र के नीरोजाल वासियों ने सोमवार को सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके अलावा शहर के वार्ड नं. आठ के लोगों का भी बिजली की अघोषित कटौती पर गुस्सा फूटा।
विज्ञापन


थन्नामंडी के नीरोजाल क्षेत्र में दो हफ्तों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है।  विभाग द्वारा इसे बदलने के लिए कोई कदम नहीं उठाने से गुस्साए लोगों ने थन्नामंडी-राजोरी मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर स्थानीय निवासी जावेद इकबाल, अंजूम खान, बशीर हुसैन, नजीर अहमद आदि लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

लोगों ने कहा कि दो हफ्ते में कई बार एक्सईएन कार्यालय जा कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगाने के बाद भी किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


उधर, शहर के वार्ड नं. आठ के लोगों ने बिजली की अघोषित कटौती पर प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर स्थानीय निवासी बबलू खान, शिराज मलिक, आफताब बट्ट, नसीर लोन ने आदि ने कहा कि करीब दो हफ्तों से 24 घंटे में केवल तीन या चार घंटे ही बिजली रहती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें