फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ राजोरी ने सभी प्रकार की अटैचमेंटे की रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल हामिद जरगर ने जिले में मरीजों की देखभाल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के हित में आदेश जारी कर की गई सभी अटैचमेंट को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने अटैच किये गए कर्मचारियों को 30 जून को या उससे पहले अपने मूल पोस्टिंग वाले स्थान पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। सभी बीएमओ को एक जुलाई को इस संबंध में वचनबद्धता के साथ अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ के आदेश के अनुसार जिले में रोगी देखभाल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के हित में, जिले के नियमित और एनएचएम कर्मचारियों के संबंध में की गई सभी प्रकार की अटैचमेंट, डेपुटेशन, अस्थायी व्यवस्थाएं तत्काल रद्द की जाती है। सीएमओ के अनुसार स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (जम्मू) द्वारा अटैच किए गए कर्मचारियों के संबंध में अगले आदेश तक डीडीओ उन कर्मचारियों का वेतन रोकेंगे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों के सरकार के साथ कॉन्ट्रैक्ट के तहत कोई भी डॉक्टर या अन्य कर्मचारी जिस जगह पर और जिस पद पर तैनात होगा वो पोस्टिंग के स्थान से दूसरे किसी भी स्थान पर स्थानांतरण या अटैचमेंट के लिए पात्र नहीं होंगे, लेकिन राजोेरी जिले में कथित तौर पर एनएचएम के तहत लगे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए दूसरे स्थानों पर अटैच किया हुआ है, जिस से दूर दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें