नौशेरा के भवानी क्षेत्र मे मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया
नौशेरा। नियंत्रण रेखा के नजदीक भवानी पंचायत में मक्का और एग्रो प्रोड्यूसर्स कॉर्प के सहयोग से सीबा इवेंट मैनेजमेंट लिमिटेड और अमनदीप अस्पताल ने सेना आरआर 52 द्वारा समर्थित एक-पहल ग्राम भवानी में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया।
अमनदीप अस्पताल के डॉक्टरों डॉ. धमन ढिल्लों, प्रबंधक विवेक और सहायक तरसम ने शिविर में सेवाएं दीं। लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर, चिकित्सा सहायता के साथ परीक्षण और मुफ्त दवाएं दी गईं। शिविर आयोजन का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को स्वास्थ्य सहायता प्रदान करना रहा। विक्रांत डोगरा, सरपंच सुनील चौधरी, कणव शर्मा, गौरव मौजूद रहे। शिविर में एक सौ पचास से अधिक ग्रामीणों ने लाभ उठाया। संवाद