राजोरी के बुद्धल इलाके मे बिशेष नाके लगा कर कोरोना सैंपलिंग करते स्वास्थ्य कर्मचारी
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले में कोरोना मामलों में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले दो दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजोरी में सोमवार को मात्र पांच और मंगलवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राजोरी में कोरोना संक्रमित मामले की बात करें तो 160 मामले हैं।
मंगलवार को जो नए 17 मामले सामने आए हैं। उनमें से मंजाकोट ब्लॉक से सात, दरहाल से तीन, कालाकोट से चार सुंदरबनी से तीन और कोटरंका से एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है। मंगलवार को जिले में 5304 सैंपल की रिपोर्ट में से 17 पॉजिटिव मामलों का पता चला, जबकि 43 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं। राजोेरी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 15-18 आयु वर्ग के 834 बच्चों का टीकाकरण किया गया है, जिससे यह संख्या 41806 (96%) हो गई है। इस बीच, प्रवर्तन टीमों ने कोविड एसओपी के 363 उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया है और 26,650 रुपये वसूल किया। इस प्रकार एक अप्रैल, 2021 से अब तक कुल जुर्माना 86,84.04 रुपये तक वसूला जा चूका है।
उपायुक्त विकास कुंडल के निर्देश पर कोरोना वैक्सीनेशन और सैंपल कलेक्शन का सिलसिला भी युद्ध स्तर पर जारी है। जहां स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमे कई स्थानों पर विशेष नाके लगा कर लोगों के सैंपल ले रहे हैं।