फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी के गुढा चढाला गांव तक सडक सुविधा नहीं होने के कारण लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। पंचायत पतराडा के गांव गुढ़ा चढाला में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गांव गुढ़ा चढाला में सड़क सुविधा देने के लिए उन्हें कई बार कोरे आश्वासन मिल चुके हैं। आज तक गांव लोगों को सड़क सुविधा नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

इस संबंध में स्थानीय निवासियों सुरेश कुमार, शाम लाल, राकेश कुमार, बोध राज, संजय कुमार, मुंशी राम आदि ने बताया कि जम्मू-पुंछ राजमार्ग से तीन किलोमीटर दूरी पर स्थिति गांव गुढ़ा चढाला तक 2004 में सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन आज 18 वर्ष बीतने के बाद भी गुढ़ा चढाला के लोगों को सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हर उन्हें सड़क की सुविधा देने के सब्जबाग दिखाकर वोट ले लिए जाते हैं, लेकिन चुनाव होने के बाद उनके गांव की ओर कोई भी नेता वापस नहीं आता है। उन्होंने बताया कि अगर इस बार चुनाव तक उनकी सड़क का निर्माण नहीं हुआ। तो वह लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे और किसी को भी वोट नहीं डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें