फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत जीएमसी राजोरी में रीढ़ की पहली सर्जरी की गई है

विज्ञापन
जीएमसी राजोरी में रीढ़ की पहली सर्जरी करते​ डॉक्टर। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को इस कदर लाभ मिलना शुरू हुआ है कि जिस सर्जरी के लिए पहले प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था। अब वह सर्जरी जिले में होने लगी है। वो भी मुफ्त में।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत जीएमसी राजोेरी में रीढ़ की पहली सर्जरी की गई है। जानकारी के अनुसार जीएमसी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम जिसमें डॉ. इरफान मलिक, डॉ. शालिंदर शर्मा, डॉ. आमिर, डॉ. गुलाम अली शाह, एचओडी एनेस्थीसिया, डॉ. उस्मा ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और चिकित्सा अधीक्षक की देखरेख में रीढ़ की पहली सर्जरी सफलतापूर्वक की है। डॉक्टरों की उक्त टीम द्वारा की गई सर्जरी अस्थिर बर्स्ट फ्रैक्चर का पेडिकल स्क्रू फिक्सेशन था। प्रिंसिपल डॉ. गुलाम अली शाह ने मरीज को बधाई दी और डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की टीम को गंभीर सर्जरी को सफलतापूर्वक करने के उनके संयुक्त प्रयास के लिए सराहना की। उन्होंने हड्डी रोग विभाग से इस क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास करने का भी आग्रह किया, ताकि रोगियों को किसी भी ऑर्थोपेडिक सर्जरी के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने आगे आम जनता से अपील की कि वे आयुष्मान भारत योजना के तहत इन सुविधाओं का अपने दरवाजे पर उपयोग करें, जो कि जीएमसी राजोरी में सफलतापूर्वक चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें