फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड एसओपी उल्लंघन के लिए जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के थन्नामंडी में कोविड एसओपी के उल्लंघन के लिए तहसीलदार ने जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा को सील करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने कोविड एसओपी के उल्लंघन के लिए थन्नामंडी में जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा को सील कर दिया।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि तहसीलदार थन्नामंडी साहिल शाह ने शिकायत मिलने पर जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा का औचक निरीक्षण किया और पाया कि कोविड एसओपी का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा था। तहसीलदार ने ग्राहकों और कर्मचारियों को बाहर जाने के लिए कहा और बैंक शाखा को तुरंत सील कर दिया। शाखा उच्च अधिकारियों के अगले आदेश तक बंद रहेगी। शाह ने बताया कि उन्हें कुछ दिन से इस शाखा में कोविड एसओपी के उल्लंघन के संबंध में शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रबंधक से फोन पर बात की और उन्हें कोविड प्रोटोकाल बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने एसओपी का पालन करने का आश्वासन भी दिया, लेकिन शाखा में गड़बड़ी पाई गई। चूंकि बैंक कर्मचारियों द्वारा कोविड निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था, इसलिए यह कार्रवाई की गई।
-----
राजोरी में शुक्रवार को एक ही पॉजिटिव आया सामने
शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमित एक ही मामला सामने आया है। इसके चलते जिले में कोरोना संक्रमित सक्रिय मामलों की संख्या 26 हो गई है। जिला प्रशासन के अनुसार जो मामला सामने आया है, वह कालाकोट से है, जबकि उसके अन्य कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें