रोमियो फोर्स ने आयोजित किया मेडिकल कैंप :
राजोरी। कालाकोट स्थित सेना कि रोमियो फोर्स इकाई की तरफ से शुक्रवार को तहसील कालाकोट के दूरदराज के दलयौट गांव में चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में दूरदराज के गांवों से उपस्थित लोगों को मुफ्त चिकित्सा सलाह और दवाएं प्रदान की गईं।
सेना के डॉक्टरों और नर्सिंग सहायकों ने दूरदराज के क्षेत्रों के सभी रोगियों को अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के साथ उपचार प्रदान किया। चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोविड-19, पीलिया, मलेरिया, वायरल हेपेटाइटिस और आंतों के बुखार जैसी बीमारियों के खिलाफ निवारक उपायों सहित अच्छे स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छता पर एक व्याख्यान भी आयोजित किया गया। चिकित्सा शिविर से बड़ी संख्या में बुजुर्ग लाभांवित हुए। स्थानीय जनता, सरपंचों और पंचों ने निस्वार्थ प्रयास के लिए सेना के प्रयासों की सराहना की। शिविर के दौरान आसपास के गांवों के कुल 55 स्थानीय लोगों ने मुफ्त चिकित्सा सलाह और दवा का लाभ उठाया।