फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के जंगलों में फिर भड़की आग

Wed, 01 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
शहर के बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय से सटे जंगली इलाके में आग लगने की घटना बार-बार सामने आ रही है। सोमवार की शाम को लगी आग पर वन विभाग ने किसी तरह से काबू पा लिया था। मंगलवार की सुबह विश्वविद्यालय से सटे कोटधड़ा व कंगोटा क्षेत्र के जंगलों में फिर से आग भड़क उठी। सुबह करीब सात बजे आग लगने की घटना घटी। बीजीएसबी विवि के कर्मचारी साहिल ऐंगर ने जंगल में लगी आग देखी तो वन विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन


सोमवार को लगी आग विभाग ने देर रात को बुझा दी थी, लेकिन मंगलवार को फिर से आग लग गई। बार-बार आग लगने से जंगल में लाखों रुपये की वन संपत्ति जलकर राख होती जा रही है। सड़क से दूर जंगल में आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहनों की मदद भी नहीं ली जा सकती। दमकल विभाग का जंगल में पहुंच आग पर काबू पाना संभव नहीं है, ऐसे में वन विभाग को अपने स्तर पर आग पर काबू पाना पड़ता है।

 वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मैन पावर की कमी और दमकल वाहनों की मदद नहीं मिलने के कारण आग बुझाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। सुबह लगी आग पर काबू पाने के लिए दिनभर कड़ी मेहनत करनी पड़ी व आग पर काबू पा लिया गया। बार-बार आग लगने के पीछे कारणों का पता भी लगाने के लिए वन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ शरारती तत्व भी आग लगाते हैं, इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता। अधिकारी ने बताया कि यदि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए जंगलों में आग लगाते हैं  तो उन पर भी कड़ी नजर  रखी  जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें