फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने बच्चों को पोस्ट पर आमंत्रित किया

विज्ञापन
सेना ने बच्चों को पोस्ट पर आमंत्रित किया और हथियारों की प्रदर्शनी लगाई - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले के दूरदराज के पिछड़े इलाकों के बच्चों को सेना के कामकाज के तरीकों से रूबरू करने और उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने के मकसद से सेना ने कार्यक्रम आयोजित किया। सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन ने दरहाल इलाके के बच्चों की दिनचर्या को तोड़ते हुए मंगलवार को युवा अवाम के लिए आर्मी पोस्ट पर एक दिन का आयोजन किया। इस दौरान दरहाल और आसपास के स्कूलों और गांवों के बच्चों को ठंड के मौसम में अपनी गर्मी बिखेरते हुए जवानों के साथ मौज मस्ती करते देखा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर लड़के और लड़कियों को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने और उन्हें सैन्य जीवन के तरीके के बारे में जानकारी देने के लिए एक हथियार प्रदर्शन का आयोजन भी किया गया, जिसके बाद कुछ खेल और कार्यक्रम, फिल्म की स्क्रीनिंग और बर्फ के साथ खेल का अधिकतम लाभ उठाया गया। बच्चों ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह दिखाया। पूरे कार्यक्रम को बड़ों और बच्चों से समान रूप से सराहा । वही स्थानीय लोगों ने सेना के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे बच्चों को सेना के काम काज जानने का जो अवसर मिला है, उससे बच्चों मे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें