राजोरी मे कोरोना सैंपलिंग करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : RAJOURI
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने जिले में हैंडपंपों की स्थापना एवं मरम्मत की प्रगति की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की। बैठक में बताया गया कि जिला कैपेक्स के तहत 649 हैंडपंप स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 257 ड्रिल किए जा चुके हैं और 39 सभी तरह से पूरे हो चुके हैं।
डीडीसी ने स्थापना में धीमी प्रगति को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को 28 फरवरी तक सभी प्रकार से कार्य में तेजी लाने और कार्य को पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने प्रति मामले में तीन दिन की गति से प्रगति में तेजी लाने को भी कहा। खराब हैंडपंपों की मरम्मत के संबंध में बताया गया कि अब तक 320 को ठीक कर दिया गया है। क्लस्टर आदिवासी मॉडल गांवों, बैक टू विलेज (बी2वी) और ग्राउंड वॉटर के राज्य केपेक्स के तहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए, यह बताया गया कि क्लस्टर आदिवासी मॉडल गांव के तहत 15 कार्यों में से 7 पूर्ण हैं, जबकि बाकी का काम चल रहा है। इसी प्रकार एससीए से टीएसएस को 82 कार्य आवंटित किए जा चुके हैं और उस पर कार्य प्रगति पर है, जबकि बी2वी के अंतर्गत 79 में से 50 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य केपेक्स बजट के तहत 15 में से 8 कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
डीडीसी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द एक ड्रिलिंग योजना प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया।