फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका हॉस्टल में कर्मी मिले गैर हाजिर, नोटिस

Fri, 22 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
bio metric attendence
विज्ञापन
जिले के ढूंगी शिक्षा जोन के अंतर्गत पड़ने वाले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबवी) होस्टल का सीईओ द्वारा औचक दौरा करने पर वार्डन सहित सभी कर्मचारियों को गैर हाजिर पाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी चौधरी अलताफ हुसैन ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल चिंगस, जो कि उक्त शिक्षा जोन के नोडल अधिकारी भी हैं के साथ बुधवार को ढूंगी स्थित केजीबीवी होस्टल का औचक दौरा किया। उन्होंने पाया कि होस्टल में न तो वार्डन हाजिर हैं और न अन्य कर्मचारी।

जांच करने में पाया गया कि वार्डन सहित अन्य सभी कर्मचारी अनाधिकृत तौर पर ड्यूटी से गैर हाजिर हैं। हॉस्टल की छात्राओं से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अधिक दिनों में कई कर्मचारी गैर हाजिर रहते हैं और विशेष कर छुट्टी वाले दिन तो कोई भी कर्मचारी हॉस्टल में नहीं    रुकता है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं हॉस्टल का आगमन रजिस्टर भी एक शिक्षिका के पास रहता है और वह रजिस्टर को अपने साथ ही लेकर घूमती हैं। हॉस्टल में कोई भी रिकार्ड अधिकारियों को नहीं मिला।

वहीं इस प्रकार से लापरवाही बरतने और बिना किसी अनुमति के ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर हॉस्टल की बालिकाओं की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पढ़ता है व उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होने से भी संगीन मामले सामने आ सकते हैं।

सीईओ ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए वार्डन सहित गैर हाजिर सभी कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। सीईओ ने बताया कि एक हफ्ते में जवाब तलब किया है और यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई   की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें