फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबी के पीजी छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। सरकारी पीजी कॉलेज राजोेरी के अरबी पीजी विभाग ने अरबी के पीजी छात्रों के लिए एक फ्रेशर पार्टी, सह साहित्यिक बैठक का आयोजन किया। जिसमें अरबी भाषा का महत्व, दायरे व संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

एमए अरबी के छात्रों ने सेमेस्टर-एक के नए छात्रों के लिए एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। जिसके बाद एक साहित्यिक बैठक भी हुई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. जावेद अहमद काजी मुख्य अतिथि रहे। प्रोफेसर मोहम्मद फारूक मिर्जा, वाइस प्रिंसिपल सम्मानित अतिथि रहे। अरबी के पीजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर अंजार अहमद मलिक ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रो. जावेद काजी ने समकालीन दुनिया में अरबी भाषा के महत्व, दायरे और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों के लिए अरबी चुनने के लिए प्रोत्साहित किया।
उल्लेखनीय है कि इस शैक्षणिक वर्ष में एमए अरबी के सेकेंड बैच को कॉलेज में प्रवेश दिया गया है। साहित्यिक सम्मेलन में कई छात्रों ने वर्तमान दुनिया में अरबी भाषा और साहित्य की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। इससे पूर्व प्रोफेसर अंजार मलिक ने अतिथियों का स्वागत किया और एमए अरबी में नव प्रवेशित छात्रों को बधाई दी। अरबी विभाग के डॉ. तफसीर अयूबी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एमए सेमेस्टर के छात्र मंजूर अहमद और सलमा जावेद ने किया। प्रोफेसर मामून जामी ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। फरमान अहमद और साइमा अंजुम को मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर 2021 का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. जमीर मिर्जा (स्टाफ सचिव), डॉ. अब्दुल हक नईमी, उर्दू के पीजी विभाग के प्रमुख, डॉ. गोहर इकबाल, डॉ. अमजद अली बाबेर, डॉ. शकील अहमद कटारिया और डॉ. अयाज अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें