फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धल ब्लॉक की पंचायत अप्पर गब्बर में प्राइमरी स्कूल का भवन ढहने के कगार पर

विज्ञापन
बुद्धल ब्लॉक की पंचायत अप्पर गब्बर में प्राइमरी स्कूल का भवन ढहने के कगार पर - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले की बुद्धल तहसील के अपर गब्बर पंचायत के मोडा सरयानी नक्का स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल के भवन की हालत इतनी खस्ता है कि उस भवन के किसी भी समय ढह सकता है। जबकि स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के परिवार वालों को बहुत चिंता सता रही है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि प्राइमरी स्कूल में 30 बच्चे, और 3 शिक्षक हैं, लेकिन स्कूल भवन की हालत इतनी खस्ता है कि वह कभी भी ढह जाएगा। उन्हें खतरा सता रहा है कि उनके बच्चे कहीं भवन के नीचे न दब जाएं। परिजनों ने बताया कि 28 फरवरी को उक्त स्कूल 2 माह की सर्दियों की छुट्टियों के बाद खुलने वाला है। एक सप्ताह के भीतर यदि स्कूल भवन की मरम्मत कराकर उसे बैठने लायक नहीं बनाया गया तोे वह लोग अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। परिवार वालों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि शिक्षा विभाग को पहले से पता है कि एक तो दो साल से बच्चे कोविड के चलते स्कूल नहीं जा पाए और यदि अब स्कूल भवन की हालत खस्ता है तो भी बच्चे स्कूल नहीं जा पाएंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर धकेल रहा है। उन्हें रामभरोसे छोड़ दिया गया है। वहीं गुस्साए अभिभावकों ने उपराज्यपाल प्रशासन, जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके बच्चों के भविष्य का ध्यान करते हुए जल्द से जल्द भवन की मरम्मत कराएं, ताकि बच्चों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें