फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ और सरकारी स्कूल मे दाखिले के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ और सरकारी स्कूल मे दाखिले के लिए किया जागरूक - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। सरकारी स्कूल में बच्चों के दाखिलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को कालाकोट शिक्षा जोन के मिडिल स्कूल भल्ली भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हेडमास्टर अनिल शर्मा ने सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को उनके दरवाजे पर सुविधा प्रदान करने के लिए समग्र शिक्षा के तहत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पंचायत सदस्यों व स्कूल शिक्षा कमेटी सदस्यों को अपील की कि वो सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिलों को बढ़ाने में सहयोग करें। स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोर देते हुए सभी विद्यालयों के अध्यापकों को घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। हेडमास्टर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के प्रति जोर दिया जाए। वो बहुत जल्द ही जोन के अधीन पंचायत प्रतिनिधियों के साथ घर-घर जाएंगे और लोगों से अनुरोध करेंगे कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला कराएं। इस अवसर पर रैली निकाल कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें