फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद के दौरान खामोश रहा राजोरी

Thu, 11 Aug 2016 08:55 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंद के दौरान ‌स्थ‌ि‌त‌ि का जायजा लेता पुल‌िसकर्मी - फोटो : ANI
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिजबुल के कुख्यात आतंकी बुरहान वानी के सुरक्षा बलाें के हाथों मारे जाने के बाद पैदा हुए हालात को लेकर वीरवार को राजोरी में बंद का आह्वान किया गया था।
विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय द्वारा राजोरी बंद का असर मिलाजुला देखने को मिला। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर के गुज्जर मंडी, मुख्य बाजार, खेवरा, पांजा चौक, सलानी आदि क्षेत्रों में

अपनी दुकानें बंद रखीं। शहर की सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही पर कोई खास रोक देखने को नहीं मिली। अपने निजी वाहनों के साथ यात्री वाहनों को दौड़ते देखा गया।शहर के
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों को शहर से जोड़ने वाले सभी रूटों पर आटो और मेटाडोरों को चलते देखा गया। वहीं बंद के दौरान कहीं से भी कोई धरना प्रदर्शन की खबर नहीं आई। लोगों ने केवल

अपनी दुकानें बंद करके ही कश्मीर घाटी में अमन का संदेश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा लगाई गई धारा 144 का भी पूरा असर देखने को मिला। कहीं से भी मजिस्ट्रेट के आदेश के

उल्लंघन की कोई खबर नहीं है। उधर जिले के दरहाल, बुद्धल, कोटरंका क्षेत्रों में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुकानें बंद की व प्रदर्शन किया। कोटरंका में समुदाय ने करीब तीन

घंटे तक राजोरी-बुद्धल सड़क मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कश्मीर घाटी में निहत्थे युवकों पर गोलियां चलाना व पैलट गन का प्रयोग बंद करने की
विज्ञापन


गुहार लगाई। बुद्धल और दरहाल में भी विरोध प्रदर्शन के दौरान घाटी में हालात सामान्य बनाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें