फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में बंद का आह्वान

Wed, 10 Aug 2016 08:44 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजोरी में बंद का आह्वान - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में कुख्यात आतंकी बुरहान वानी के सेना के हाथों ढेर होने के बाद घाटी में पैदा हुए हालात को लेकर राजोरी में बंद का आह्वान किया गया है। बुधवार को मुस्लिम
विज्ञापन


समुदाय की एक बैठक के दौरान इस बात का फैसला लिया गया। बुधवार सुबह से ही शहर में मुस्लिम समुदाय की दुकानें बंद रखने की बात कही गई है। इसके अलावा यातायात को

ठप रखा जाएगा। मस्जिदों के अंदर मुस्लिम समुदाय के लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं जिला मजिस्ट्रेट ने किसी को भी सड़कों पर उतरकर या बाजार में प्रदर्शन
विज्ञापन


करने की अनुमति नहीं दी है। जिला मजिस्ट्रेट एवं डीसी और एसएसपी व मुस्लिम समुदाय के बीच हुई बैठक के दौरान मजिस्ट्रेट व एसएसपी ने उन्हें कड़े निर्देश दिए कि बंद के

दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना न घटे। किसी भी तरह से शांति व अमन को सुनिश्चित किया जाए। बंद और प्रदर्शन के दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पुलिस व

सिविल प्रशासन ने अपने स्तर पर पूरी तैयारी भी कर ली है। शहर में कई अति संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। पुलिस, सीआरपीएफ के
विज्ञापन


जवान चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें